अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के मेन बाजार से रेलवे रोड तक करीब 35 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण होगा। रविवार को चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
बागपत-मेरठ स्थित मेन बाजार का रास्ता पूरी जर्जर हो गया है। यहां व्यापारियों के साथ-साथ अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्ढों से बाइक चालक भी चोटिल हो रहे हैं। रोड निर्माण कराने के लिए व्यापारियों की लंबे समय से मांग है, लेकिन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। रविवार को मार्ग निर्माण के लिए चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ कराया। मार्ग निर्माण का शुभारंभ होने से व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया। चेयरमैन ने कहा कि जनहित की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा। इसमें वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, सभासद राजीव गोयल, चौधरी बिल्लू, अमित मानव, मुकेश रुहेला, पं. अंकुर शर्मा, अंकित शर्मा, सहदेव शर्मा, मनोज सिंघल, मुरसलीम, संदीप, हरपाल आदि रहे।