फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता मिशन से जुड़कर गुर्जर समाज को मजबूत करें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। गढ़ी कलंजरी गांव में राष्ट्रीय एकता मिशन के तहत गुर्जर समाज के लोगों की सभा में एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों को त्यागने पर बल दिया। साथ ही सभी युवाओं से एक मंच पर आने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को गढ़ी कलंजरी गांव में गुर्जर समाज के लोगों की राष्ट्रीय एकता मिशन के तहत सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि नशाखोरी से दूर रहें। इससे समाज टूटने के कगार पर पहुंच जाता है। बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देकर उन्हें संस्कारवान बनाए। देशहित और समाज हित में सभी युवा कार्य करें। एकजुट होकर एक मंच के माध्यम से कार्य करें, जिससे समाज भी मजबूत होकर और सभी मिलकर बुराइयों का खात्मा कर सकते हैं।
राष्ट्रीय एकता मिशन के संस्थापक जयप्रकाश नागर ने कहा कि गुर्जर समाज को संगठित होना होगा। गुर्जर समाज को राजनीतिक, सामाजिक, एवं आर्थिक बदलाव के लिए राष्ट्रीय एकता मिशन में शामिल हों। अध्यक्षता सत्ते प्रधान और संचालन जगत कसाना ने किया। नवल किशोर, वेदपाल, जगत सिंह, अजय बैसला, सुमित बैसला, अरुण बैसला, रामफूल, जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें