फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों के बीच जैन संतों का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। आचार्य सुभद्र मुनि जी महाराज के ससंघ नगर में मंगल प्रवेश करने के चलते जैन श्रद्धालुओं ने मुनिश्री का बैंडबाजों के बीच पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। रविवार को आचार्य श्री सुभद्र मुनि महाराज ने ससंघ नगर में पद विहार कर मंगल प्रवेश किया। साधु संतों द्वारा खेकड़ा नगर में मंगल प्रवेश करने के चलते जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। पाठशाला बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं ने साधु और संतों का बैंड बाजों, पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सुभद्र मुनि महाराज साधु और संतों के साथ नगर स्थित एक हैंडलूम इकाई में पहुंचे। यहां धर्म सभा में मुनि श्री ने कहा कि मनुष्य को सदैव अच्छे कार्य करने चाहिए। दीन की सेवा करनी चाहिए। कभी किसी प्राणी को नहीं सताना चाहिए। कुछ समय साधु संतों की सेवा में लगाना चाहिए। प्रभु को कदापि नही भूलना चाहिए। साधु संतों की संगति मे रहकर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। धर्मसभा में योगेंद्र जैन, नरेश कुमार जैन, अजीत कुमार, अंकित जैन, प्रत्युष जैन, गौरव जैन, अमित जैन समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें