फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला, तिरंगे को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर की शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। अतिथियों ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली। प्राथमिक विद्यालय बागपत एक, दो एवं तीन और उच्च प्राथमिक विद्यालय बागपत, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बागपत के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल, अशोक अंतिम, प्रवीर सिंह, महेेंद्र सिंह, योगेश शर्मा ने किया। राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई। छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। परेड ग्राउंड में स्मार्ट क्लास का प्रस्तुतिकरण भी किया। इस दौरान विकास मलिक, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, लोकेश कुमार, अंकित धनकड़ का सहयोग रहा।
राजकीय इंटर कॉलेज बागपत में प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस और संस्था का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सुधीर शर्मा, डॉ. उमा शर्मा, विनोद भारद्वाज, सुरेश चंद शर्मा, शालिनी रहे। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सौभाग्य योजना में भाग लेने वाली छात्राओं को एलईडी दी। एसडीओ राणा प्रताप और गौरव सेन ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। खेलों में भाग लेने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जामिया इजहारुल उलूम शहर में जमीयत उलेमा बागपत के कार्यक्रम में सदर मुफ्ती अहसान कासमी, सचिव डा. उमर फारुख, मुफ्ती शाह आलम रहे। संचालन हाफिज मोहम्मद इकबाल ने किया। वक्ताओं ने टीकाकरण और शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। इसमें रिहान, अहसान, आशीष, महेश आर्य, प्रयाग शर्मा मौजूद रहे। डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रबंधक नितिन कुमार मानव, प्रधानाचार्य नुपूर शर्मा, अल्पना शर्मा, प्रीति, रूचि, रश्मि रही। सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अजय गोयल, प्रधानाचार्य रवेंद्र कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। इसमें शुभम, मीनाक्षी, बबीता, सुमन, ममता, सोनिया, राखी रहे। श्री यमुना इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कैलाश चंद शर्मा, श्रीपाल भारद्वाज मौजूद रहे। एल्पाइन पब्लिक स्कूल जिवाना गेट में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मना। इसमें मुख्य अतिथि यज्ञवीर आर्य, संजीव तोमर, प्रधानाचार्य प्रीति चौहान ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अग्रवाल मंडी टटीरी। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण भाजपा नेता महेश आर्य एवं राजेंद्र ठेकेदार ने किया। इसमें प्रियंका आर्य, मनोज आर्य एडवोकेट, अमरदीप, अशोक सिंघल, डा. रानी शर्मा, विनोद आदि रहे। डीएवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य ओमवीर तोमर ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता वीर सिंह और संचालन त्रिलोक सिंह यादव ने किया। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में ध्वजारोहण कॉलेज के अध्यक्ष ईश्वर सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार, अभिमन्यु गुप्ता, प्राचार्य डा. कमला अग्रवाल ने किया। शहीद मनवीर, नेशनल स्कूल बली, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में कार्यक्रम हुए।
चांदीनगर। महादेवी इंटर कॉलेज ढिकौली में जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने झंडारोहण कर कंबल बांटे। प्रधानाचार्य कविता यादव, बिट्टू, वीरेंद्र यादव, मांगेराम जाटव आदि रहे। रटौल के मदरसा इस्लामिया मोहसिन उल उलूम में तिरंगा लहराया।
पिलाना। तिलक पब्लिक स्कूल, डेफोडिल इंटरनेशनल स्कूल, इंद्रप्रस्थ बीएड कॉलेज सिंघावल अहीर, यश पब्लिक स्कूल डौला में कार्यक्रम हुए। सुमन धामा, गजेंद्र धामा, संजय त्यागी, सावित्री देवी, अनुज यादव, रवि शर्मा, अमित यादव मौजूद रहे।
छपरौली। चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय छपरौली, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्री शांति सागर दिगंबर जैन गर्ल्स कॉलेज, वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, जनता इंटर कॉलेज लूंब, ऋषिकुल विद्यापीठ, सीएचएस इंटर कॉलेज, होशियारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज रठौड़ा में कार्यक्रम हुए। बीडीओ कृष्णपाल सिंह ने ब्लाक में ध्वजारोहण किया।
रमाला/दोघट। मदरसा माद मुर्शिदुल उममत असारा में यामीन फौजी जिला उपाध्यक्ष सपा एवं चौधरी इमरान ठेकेदार, फरमान चौधरी आसु चौधरी वकील चौ. उस्मान चौधरी, हाकिम अली, कल्लू चौधरी, शकील चौधरी, गुलबहार चौधरी, छात्र सभा के मो. तारिक फलाही असारवी मीडिया प्रभारी अखबारे मशरिक उर्दू बागपत व प्रिंसिपल हाफिज मोहम्मद सदाकत गानगडोली कारी मौ कासिम मास्टर महरबान अली, हाफिज, शारिक ने झंडा फहराया। निरपुड़ा में गणतंत्र दिवस मनाया। इसमें हाजी मुस्तफा, हाजी अय्यूब, इब्राहिम, नसीम, हाजी यामीन, आजाद और निश्चय राणा रहे।
दाहा/दोघट। संस्कार विद्यापीठ टीकरी, सनब्राइट पब्लिक स्कूल आदमपुर, शिव शंकर पब्लिक स्कूल दाहा, सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट, देव सीनियर सेकेंडरी इंटर कालेज भडल, गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट, सर्वोदय पब्लिक स्कूल टीकरी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दोघट व टीकरी, सनवेज पब्लिक स्कूल बामनौली, हरचंद मल जैन इंटर कालेज टीकरी, भोपाल सिंह डिग्री कालेज दाहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कालेज तमेला गढ़ी, सरस्वती शिशु मंदिर आजमपुर मुलसम, जनता इंटर कालेज पलड़ी, थाना दोघट, नगर पंचायत कार्यालय दोघट व टीकरी, सहकारी समिति दाहा व दोघट, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र दाहा व दोघट, सीएचसी टीकरी, मदरसा अरबिया हिमायेतुल इस्लाम आदि गांवों के मदरसों में गणतंत्र दिवस तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें