बिनौली (बागपत)। बिनौली क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना। इस मौके पर शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
गणतंत्र दिवस पर खंड विकास मुख्यालय बिनौली पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कुलदीप तोमर ने ध्वजारोहण किया। यहां बीडीओ वीपी द्विवेदी, प्रधान वेदपाल धामा, संजीव शबगा, अनिल वर्मा आदि रहे। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, मां अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज व चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वाली खेड़ा में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली में प्रबंधक कृष्णपाल धामा, प्रधानाचार्य सतीश चंद शर्मा, बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा में प्रबंधक राहुल तोमर ने ध्वजारोहण किया। श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेड़ा में प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वर नगर में प्रधानाचार्य सुशील चौधरी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना में प्रधानाचार्य निर्मला तोमर, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा में प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली में अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल, पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर में प्रबंधक नीरज राजपूत, शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर में प्रबंधक नरेश वर्मा, ग्रीन जूनियर हाईस्कूल पिचोकरा बिनौली में प्रबंधक प्रदीप कुमार, बीआरसी बिनौली में खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा, कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली में एमडी संजय कुमार, न्यू आदर्श जूनियर हाई स्कूल बिनौली में प्रबंधक एडवोकेट अनिल कुमार, संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल लाक्षाग्रह बरनावा में प्रधानाचार्य आचार्य विनोद कुमार शास्त्री, दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय ग्वाली खेड़ा में प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शास्त्री, गजराज सिंह इंटर कॉलेज बरनावा में राजेश पंवार, केनरा बैंक बिनौली में शाखा प्रबंधक अमित भारती, बिनौली थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पूठी में प्रधानाचार्य डॉ. रेखा सिंह, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक बिनौली में खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा, प्रधानाध्यापक कविता सिंह, जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली में प्रबंधक सुनील जैन, एमजेएम पब्लिक स्कूल जिवाना में प्रबंधक वेदपाल सोलंकी, प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा, एकलव्य शूटिंग स्पोर्ट्स क्लब बिनौली पर अध्यक्ष हसन मलिक, मदर पब्लिक स्कूल पिचोकरा बिनौली में प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, राइफल एसोसिएशन जौहड़ी पर संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह, चौधरी चरण सिंह शूटिंग अकादमी बिनौली में अध्यक्ष विवेक आत्रैय शर्मा, वीर शाहमल रायफल क्लब बिनौली में कोच अमित श्योरान, यूथ स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी बिनौली में कोच अरविंद तोमर ने ध्वजारोहण किया।
ग्राम पंचायत सचिवालयों पर भी ध्वजारोहण
बिनौली। गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायतों के सचिवालय बिनौली में प्रधान संजय कुमार, मवी कलां में प्रधान संजू चौधरी, पिचोकरा में हाजी फरमान खान, जिवाना में प्रधान आदित्य सोलंकी, फजलपुर में प्रधान बॉबी पंडित, तितरोदा में प्रधान विनोद कुमार, सिरसलगढ़, दरकावदा में प्रधान अनिल कुमार, दादरी में प्रधान नीरज कश्यप, रंछाड़ में प्रधान देवेंद्र सिंह तोमर, शेखपुरा में जनेश्वर बागड़ी, ग्वाली खेड़ा में प्रधान दीपक शर्मा, धनौरा सिल्वर नगर में प्रधान वीर सिंह, दोज्जा में प्रधान किरण देवी, रहतना में प्रधान भारतवीर, माल माजरा में प्रधान शैलेंद्र ठाकुर, माखर में प्रधान रामफूल सिंह, सिरसली में प्रधान राजू तोमर, चंदायन में प्रधान भोपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस पर स्वच्छता का संकल्प लिया
बिनौली। खंड विकास मुख्यालय बिनौली में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में बीडीओ वीपी द्विवेदी, मा. प्रहलाद सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि कुलदीप तोमर, प्रधान वेदपाल धामा, संजू चौधरी, लेखपाल रामपाल यादव सहित सभी ब्लॉक कर्मचारियों ने साफ सफाई के लिए स्वच्छता की शपथ ली।