फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ लिखकर स्कूल का नाम रोशन करें विद्यार्थी- भूपेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। सर्वोदय पब्लिक स्कूल इब्राहिमपुर माजरा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायती राज एवं लोक निर्माण विभाग उप्र के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। इसलिए शिक्षा बहुत जरूरी है। भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर ऊपर उठा है। शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर ऊंचे पदों पर आसीन होकर अपने स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन करें। लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े। छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत, नाटक, डांस प्रस्तुत किए। बड़ौत विधायक केपी मलिक, अनीता सिंह, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष मनिंद्रपाल सिंह, बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा उर्फ दुष्यंत तोमर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, डॉ. कुलप्रकाश, संजीव खोखर, प्रवीण तोमर, संजीव राठी, जसवीर सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

किसानों की समस्या को लेकर सरकार गंभीर
रमाला। पंचायती राज एवं लोक निर्माण विभाग उप्र के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार किसानों की समस्या को लेकर बेहद गंभीर है। गन्ना बकाया भुगतान शीघ्र ही दिलवाया जाएगा। चीनी मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है। किसानों के लिए समस्या बने बेसहारा गोवंशीय पशुओं के लिए सरकार ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों में गोशाला बनवा रही है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों रुपये लेकर विदेश भागने वाले भगोड़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें