फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज संदीप तोमर को लक्ष्मण और रितिका को मिलेगा लक्ष्मीबाई अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खेल सम्मान में बागपत के दो खिलाड़ियों को भी लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। ओलंपियन संदीप तोमर को लक्ष्मण अवार्ड मिलेगा, जबकि तीरंदाज रितिका को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से नवाजा जाएगा। धनौरा और मलकपुर गांव में खुशी का माहौल है। रितिका का कहना है कि वह बेहद खुश है।
विज्ञापन

यूपी दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ खेल पुरस्कार वितरित करेंगे। साल 2017-18 के लिए यूपी के सर्वश्रेष्ठ लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। धनौरा गांव की तीरंदाज रितिका को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड के लिए चुना गया है। रितिका छह बार की यूनिवर्सिटी चैंपियन है और साल 2016 की नेशनल तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके अलावा रितिका ने साल 2017 और 2018 में भी क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते हैं। पुरस्कार लेने के लिए रितिका लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।
मलकपुर गांव के ओलंपियन संदीप तोमर को इस बार लक्ष्मण अवार्ड से नवाजा जाएगा। प्रो कुश्ती लीग में दमदार खेल दिखा रहे संदीप ने बताया कि उसे खुशी है। गांव में परिवार के लोगों ने संदीप के चयन पर खुशी मनाई। पिता हरपाल सिंह और माता सुनीता देवी ने कहा कि संदीप की कामयाबी से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें