फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल के शूटर ने अलीगढ़ में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

अलीगढ़ में चल रही 64वीं राज्य स्तरीय रायफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में शूट स्मार्ट शूटिंग रेंज भड़ल के खिलाड़ी आशुतोष शर्मा ने कांस्य पदक जीता। रेंज लौटने पर उसका स्वागत किया।
विज्ञापन

कोच अंकित राणा ने बताया कि शूटिंग रेंज के खिलाड़ी आशुतोष शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सीनियर वर्ग एयर पिस्टल 10 मीटर स्पर्धा में खिलाड़ी ने 200 में से 188 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता और स्कूल नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। शनिवार को शूटिंग रेंज पहुंचने पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य अतिथि एसआई रामबीर सिंह, भगत सिंह, प्रधान देवेंद्र राणा, रमेश राणा, डॉ. विनोद, मा. यशपाल, शुभम राणा, सागर ज्वाला, पारस सहारावत, मोहित तोमर, अंकित कुमार, शशांक सिंह, सागर राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें