फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों में भिड़ंत, विद्युत निगम के जेई की मौत

विज्ञापन
बाइक एक्सीडेंट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। टांडा-रमाला मार्ग पर तुगाना के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तुगाना बिजलीघर के जेई की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

झारखंड निवासी दीपक मल्होत्रा (27) पुत्र भुनेश्वर विद्युत निगम में जेई के पद पर तैनात थे और तुगाना बिजलीघर पर ड्यूटी कर रहे थे। जेई शनिवार की दोपहर लाइनमैन विपिन और बिल्लू के साथ बाइक पर सवार होकर तुगाना से टांडा की तरफ जा रहे थे। जब वे टांडा-रमाला मार्ग पर तुगाना से आगे नहर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में जेई दीपक व लाइनमैन विपिन घायल हो गए। दोनों बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जेई ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार कूड़ी गांव निवासी पारस को घायल अवस्था में सीएचसी छपरौली में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचने निजी अस्पताल पहुंचकर जेई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। अभी तक परिजन नहीं पहुंचे। इस संबंध में देर रात थाने में तहरीर नहीं दी। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें