फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की पालकी शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। श्री राधा गोविंद गौडीय मद के तत्वावधान में गोशाला से श्री राधा कृष्ण की पालकी शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते ही गोशाला पर समाप्त हुई, जहां फूलों से बनाया बंगला विराजमान कृष्ण व राधा की विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

पालकी यात्रा का जुलूस गोशाला से शुरू होकर भगवान महावीर मार्ग, अग्रसेन मूर्ति, संजय मूर्ति, अतिथि भवन, गांधी रोड आदि मार्गों से होते हुए गोशाला पर समाप्त हुआ। इस यात्रा में वृंदावन से आए भक्त हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन करते चले। पीछे पालकी में राधा-कृष्ण की प्रतिमा विराजमान थी। जगह-जगह श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे। वृंदावन से आए कारीगरों ने जिस प्रकार वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर मेें फूलों का बंगला बनाया जाता है, गोशाला में भी उसी तरह की साज-सज्जा की, जहां भक्तजन पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसमें राधा रमन दास, जर्नादान प्रभु, तपन प्रभु, राकेश सिंघल, अरुण, आयुष, नवीन कृष्ण दास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें