फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए मांगे प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्र के विकास एवं सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने वाले महिला, पुरुष और स्वैच्छिक संगठन को युवा पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कृपाल सिंह ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि नवंबर में पुरस्कार दिया जाना प्रस्तावित है। पुरस्कार की पात्रता हेतु निर्धारित माप दंड , पात्रता की गाइड लाइन के अनुसार प्रस्ताव लिए जाएंगे। इसके आवेदन युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। आवेदन 31 अगस्त तक प्राप्त करेंगे और पांच सितंबर तक महानिदेशालय लखनऊ को उपलब्ध कराए जाएंगे।

हॉकी प्रतियोगिता आज
बागपत। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि खेल दिवस पर 29 अगस्त को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के मैदान पर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता होगी। विजेता एवं उपविजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें