फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय रक्षक दल जवानों ने ड्यूटी भता बढ़ाने का लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। ड्यूटी भत्ता 500 रुपये दिलाने की मांग उठाई। डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रांतीय रक्षक दल के जवान इकट्ठा हुए। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन ड्यूटी भत्ता 250 रुपये दिया जा रहा है, जिससे परिवार का पालन-पोषण नहीं हो रहा है। घर के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने मांग रखी है कि ड्यूटी भत्ता 500 रुपये किया जाए। होमगार्डों के बराबर उन्हें सुविधाएं दी जाए। मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की मांग उठाई है। कहा कि शासन ने उन्हें ट्रैफिक पुलिस से जोड़कर नई पहचान दी है। उनका ड्यूटी भत्ता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाए। मैनपाल, राजेंद्र, संजीव कुमार, रमेशचंद, बालिस्टर, कृष्णपाल, सुरेशपाल, सोमपाल, मुकेश कुमार, देवेंद्र, शब्बीर खान, कृष्णपाल, रमेशचंद, राजकुमार, दिनेश, सत्यपाल सिंह, इस्लाम, खलील, राजवीर, धर्मेंद्र, सहदेव, जितेंद्र, प्रविंद्र सिंह, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें