फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा में कच्चा मकान गिरा, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र में मकान गिरने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को निरपुड़ा गांव में कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबकर महिला गंभीर घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पिछले दिनों चौगामा में हुई लगातार बारिश के चलते कई गांवों में मकान भरभराकर गिर गए थे। मकान गिरने का सिलसिला अब भी जारी है। बृहस्पतिवार की सुबह निरपुड़ा गांव में सुशील पुत्र राज सिंह का कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबकर सुशील की पत्नी सुनीता गंभीर घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जलभराव की समस्या के चलते कस्बा दोघट में भी कई मकानों में दरारें आ गई है। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। दोघट कस्बे की पट्टी मादान में राम किशन पुत्र जगन सिंह के दो मंजिल मकान में दरार आ गई। इसके अलावा कस्बे में विनोद, धर्मबीर, लोकेंद्र आदि के मकान में भी दरार आ गई है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।

खुले आसमान के नीचे दिव्यांग का परिवार
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में दिव्यांग प्रवेश पुत्र महीपाल का परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहा है। पिछले दिनों कई दिन तक लगातार हुई बारिश के कारण उसके मकान के एक हिस्सा गिर गया । वह अब मकान के हिस्से को बना रहा है, लेकिन आरोप है कि पड़ोसी ने मकान निर्माण का कार्य रुकवा दिया। एसडीएम बड़ौत को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें