बड़ौत/ रमाला (बागपत)।
आचार्य खेड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में सोमवार आयोजित ड्रेस वितरण कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को निशुल्क ड्रेस वितरित की। इस मौके पर विधायक केपी मलिक ने कहा स्कूली बच्चे देश का भविष्य है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बड़ौत केपी मलिक, बीएसए चंदकेश यादव, प्रधान संजीव कुमार, बीडीओ प्रेमचंद व एबीएसए विनोद वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। विधायक केपी मलिक ने कहा हमारी जिम्मेदारी है कि हम बच्चों को संस्कारवान व ज्ञान वर्धक शिक्षा दें। उन्होंने गूंगा खेड़ी गांव में प्रधान द्वारा कराए विकास कार्यों की प्रशंसा की। प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि अभिभावक की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजे। बीडीओ प्रेमचंद व बीएसए ने भी विचार रखे। बाद मेें बच्चों को निशुल्क ड्रेस दी। संचालन प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने किया। बासौली गांव मेें प्रधान कुलदीप तोमर ने प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों को निश्ुाल्क ड्रेस बांटी। इस मौके पर सुधीर कुमार, अनुज कुमार, वीरभान सिंह, संजीव कुमार, चंद्रपाल प्रधान कंडेरा, संजय कुमार आदि रहे।