बिनौली (बागपत)।
ब्लॉक बिनौली में सोमवार को स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
इस गोष्ठी में डीपीआरओ आलोक शर्मा ने कहा कि अपने गांव गली मोहल्ले में स्वच्छता व साफ सफाई रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। इसके लिए जनप्रतिनिधि व आमजन को जागरूक करने का कार्य करें और हर सप्ताह अपने परिवार, मोहल्ले, गांव व कार्य स्थल पर श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करें। इस प्रयास से स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना साकार हो सकेगी। इस दौरान उन्होंने गोष्ठी में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। खंड विकास अधिकारी वेदप्रकाश द्विवेदी ने ग्रामवार स्वच्छता अभियान की समीक्षा की। संचालन एडीओ योगेंद्र मलिक ने किया। इसमें एडीओ पंचायत नरेंद्र शर्मा, ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली, शैलेंद्र ठाकुर, संजय, देवेंद्र तोमर, रामफूल सिंह, विपिन त्यागी, मुकेश, राजेंद्र, रामनाथ, मनोज पंवार, जमशेद, पंचायत सचिव अनिल वर्मा, रविंद्र यादव, अमित वर्मा, आलोक, दिनेश, कृष्ण यादव आदि रहे।