बागपत। बारिश से टूटे खंभों के कारण जनपद में दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। ग्रामीणों के सामने भारी परेशानी खड़ी हो गई है। ऊर्जा निगम ने अभी तक खंभों को दुरुस्त नहीं किया है। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थित काठा-मवी कलां के बीच में सीढ़ी से खंभे को रोका है।
तीन दिन की बारिश से बिजली आपूर्ति धड़ाम हो गई है। जिले में जगह-जगह लगाए विद्युत के 50 खंभे उखड़ गए खेतों में गिर गए। खंभों के गिरते ही जर्जर तार टूट गए। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। चार दिन से आज भी दर्जनों गांव में अंधेरे में रात काट रहे हैं। लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। उपकरणों पर ठप हो गए। कई दिन से लघु उद्योग धंधे ठप है। पशुओं को चारे का संकट बना है। बिजली से होने वाले सभी कार्य बंद होने से परेशानी हो गई है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी लगातार टूटे खंभे और टूटे तारों को जोड़ने में लगे हैं।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के पास काठा- मवी कलां गांव के पास में हाईटेंशन का खंभा भी खड़ा हुआ है, जिसको गांव के लोगों ने सीढ़ी लगाकर उसे रोक रखा। ऊर्जा निगम का दावा जो भी बिजली नहीं आ रही है वहां रविवार शाम तक पहुंच जाएगी। एसडीओ राणा प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों को आज की परेशानी उठानी पड़ेगी। अधिकांश जगह खंभे लगा दिए गए है। जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएग।