बड़ौत (बागपत)।
सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बुधवार को मुजफ्फरनगर से पहुंचे सिंचाई विभाग के अफसरों ने स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर बरसात के बाद नहरों की मरम्मत, सफाई संबंधित कार्य करने व किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
डीआरओ मुजफ्फरनगर अंबुज बुधवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे और स्थानीय अधिकारी बड़ौत जिलेदार वीरेंद्र सिंह, जेई आदेश और मनीष तोमर सहित बाबू जितेंद्र के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। साथ ही बरसात के बाद नहरों की मरम्मत, सफाई कराने सहित अन्य कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने किसानों की शिकायतों का मौके पर जाकर तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराने को कहा। सूचना पर काफी संख्या मेें किसान मौके पर पहुंचे। डीआरओ अंबुज ने स्टाफ की समस्याएं सुनीं और उनका हल कराने का आश्वासन दिया।