बिनौली (बागपत)। आरिफपुर खेड़ी गांव निवासी सूरज पुत्र राजू और रविंद्र पुत्र धर्मपाल शुक्रवार की देर शाम अपने घर से घेर में जा रहे थे। जब वे अंगदपुर जौहड़ी गांव में सड़क पार कर रहे थे तो बिनौली की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी, इससे वे गंभीर घायल हो गए। इसके बाद चालक कार को लेकर भाग गया। परिजनों ने दोनों बच्चों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। इस संबंध में राजेश पुत्र भवर सिंह निवासी अंगदपुर ने बिनौली थाने में कार का नंबर देेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो
वारंटी को गिरफ्तार किया
बिनौली (बागपत)। बिनौली थाना पुलिस ने शनिवार को बरनावा गांव में दबिश देकर एक वारंटी युवक भीम कर्ण पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। ब्यूरो