फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासौली गांव में औषधि पौधे रोपित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बासौली गांव में सोमवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में औषधि वाले पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में लोगाें से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान कुलदीप तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि ये जड़ी-बूटी औषधि जीवन का खजाना है। लेकिन आज ये अज्ञानता के चलते लुफ्त होते जा रहे हैं। बताया कि जामुन शुगर के मरीजों के लिए लाभकारी है। बेल का इस्तेमाल पेट संबंधित बीमारियों के लिए किया जाता है। तुलसी, गिलोय का प्रयोग वात, पित्त और कफ के लिए इस्तेमाल में किया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम मेें शामिल ग्रामीणों सेे इस पौधों का संरक्षण कराने का संकल्प दिलाया। इनमेें सूरज, महेंद्र, मोनिका, रश्मि, ज्योति, राज कुमारी, नरेश, गजेंद्र सिंह, अनीता आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें