फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव में सोमवार को आयोजित बैठक में कृष्णा नदी के दूषित पानी से फैल रही बीमारियों पर आक्रोश जताया। साथ ही कमिश्नर से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस बैठक की अध्यक्षता ऋषि ठेकेदार ने की। संचालन रविंद्र हट्टी ने किया। वक्ताओं ने कहा कृष्णा नदी में प्रदूषित पानी आने से हैंडपंपों का पानी भी जहरीला हो गया है। इसके सेवन से गांव मेें कैंसर जैसी कई लाइलाज बीमारियां फैल रही है। बार-बार शिकायतों के बाद भी न तो जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहे है और न ही जल निगम के अधिकारी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार नदियों को साफ-स्वच्छ करने की योजनाओं की घोषणाएं तो कर रही है। रविंद्र हट्टी ने बताया कि वे समस्या को लेकर कमिश्नर डॉ. प्रभात से मिले। इसके बाद नदी की सफाई करा, लेकिन इसका स्थायी रूप से कोई समाधान नहीं हुआ, क्योंकि शामली जनपद में स्थित मिल व अन्य फैक्ट्रियों का दूषित पानी अभी भी नदी मेें छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कमिश्नर से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें वीर सिंह, कैलाश, विजयपाल कश्यप, विपिन, मोहित, सुंदर, सतीश, रविंद्र, बिजेंद्र, नरेश आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें