फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बागपत रही तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित समारोह में 26 से 30 मई तक कानपुर में खेली गई सब-जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप मेें तृतीय स्थान पाने वाली टीम का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर टीम के सदस्यों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि 26 से 30 मई तक कानपुर में सब-जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप चली। इसमेें बागपत की टीम में शामिल खिलाड़ियों ने अंडर-14 वर्ग मेें तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोच अशोक पंवार ने बताया कि टीम का पहला मैच 26 मई को सहारनपुर के साथ हुआ। इसमें टीम ने 72-1 से जीत हासिल की। टीम के विशांत ने 30 प्वाइंट बनाएं। दूसरा मैच 27 मई को मेरठ की टीम के साथ हुआ। इसमें टीम ने एक तरफा मुकाबले मेें 48-2 से जीत हासिल की। इसमें विशांत और गौरव ने 20-20 प्वाइंट बनाएं। तीसरा मैच 27 मई को ही बरेली की टीम के साथ हुआ। इसमें टीम ने 60-14 से विजयी हासिल की। इसमें आभास ने 14 और सार्थक ने 22 प्वाइंट बनाएं। चौथा मैच 28 मई को मुरादाबाद के साथ खेला गया। इसमें टीम ने 48-12 से जीत हासिल की। इसमें उदय ने 16 और आदर्श ने 12 प्वाइंट बनाएं। पांचवां मैच 28 मई को इलाहाबाद की टीम के साथ हुआ। इसमें टीम 50-20 के अंतर से विजयी रही। इसमें गौरव ने 32 और आभास ने 14 प्वाइंट हासिल किए। 29 मई को सेमीफाइनल मैच वाराणसी के साथ हुआ। इसमें टीम 50-64 के अंतर से हार गई। इसमें विशांत ने 20, गौरव ने 8 और आभास ने 10 प्वाइंट बनाएं। 30 मई को तृतीय स्थान के लिए टीम का आगरा के साथ मैच हुआ। इसमें टीम 56-52 के अंतर से विजयी हुई। इसमें विशांत ने 32 और गौरव ने 10 प्वाइंट बनाएं। विजेता टीम को अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित किया
बड़ौत (बागपत)। जीएस क्लासेज पर शुक्रवार को कक्षा दस और बारहवीं के मेधावियों को सम्मानित किया । इसके मुख्य अतिथि संजीव सर रहे। इस मौके पर मयंक जैन, अमन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें