बागपत। डगरपुर गांव के पास चल रही तीन दिवसीय जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में प्रथम दिन बालिका वर्ग की कुश्ती हुई। इसमें 150 पहलवानों ने दमखम दिखाया । एक दूसरे को हराकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। कुश्ती को देखने के लिए दर्शकों की रातभर भीड़ रही।
बृहस्पतिवार की रात में भी चली बालिका वर्ग की कुश्ती में पहलवानों ने एक दूसरे को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व प्रमुख और उत्तर प्रदेश भारती कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष लीलू गुर्जर ने बताया कि 33 केजी में अन्नू यादव प्रथम और माला यादव द्वितीय, 36 में निधि यादव प्रथम और शगुन सैनी द्वितीय, 58 में अन्नू पाल प्रथम और मीनाक्षी द्वितीय, 50 केजी में तनु चौहान प्रथम और सावरमती द्वितीय, 54 में सुधा यादव प्रथम और संध्या पाल द्वितीय, 42 में पारुल प्रथम और सुधा द्वितीय, 66 में काजल त्यागी प्रथम और वर्षा राजे द्वितीय, 62 केजी में वैष्णवी सिंह प्रथम और प्रिया द्वितीय, 39 में अमिता देवी प्रथम और अंशिका द्वितीय, 46 केजी में जुली प्रथम और पूनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान गाजियाबाद के जिला की पंचायत अध्यक्ष के पति पवन मावी, समाजसेवी मनु पाल बंसल, करतार नेता, कंवर पाल गुर्जर, सतबीर प्रधान, नरेंद्र प्रधान, धीरज प्रधान, अशोक प्रधान, ऋषिपाल तंवर, सोनू पहलवान, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।