फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर डूंडाहेड़ा के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर घायल हो गए। घायलों को बागपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । यहां के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना गाजियाबाद जनपद में बताकर उन्हें वापस मंडोला पुलिस चौकी पर भेजा। परिजन मृतक महिला के शव को लेकर मंडोला पुलिस चौकी चले गए।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के रोशन गढ़ी गांव निवासी अहसान बाइक पर पत्नी इमराना को लेकर दिल्ली के बदरपुर स्थित अपनी ससुराल में गया । मंगलवार की शाम दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। जब दोनों दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर मंडोला के आगे डूंडाहेड़ा के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपति गंभीर घायल हो गई। कार चालक घायल अवस्था में दोनों को लेकर बागपत के निजी अस्पताल में पहुंचा। वहां के चिकित्सकों ने इमराना (30) को मृत घोषित कर दिया। चालक अस्पताल के बाहर कार को छोड़कर भाग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना स्थल गाजियाबाद जनपद का बताकर परिजनों को वापस मंडोला पुलिस चौकी पर भेजा। परिजन महिला के शव को लेकर वापस चले गए है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना मंडोला चौकी क्षेत्र में में हुई है, इसलिए रिपोर्ट भी जनपद गाजियाबाद के थाना क्षेत्र में ही दर्ज होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें