फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री के गांव के बच्चों को नहीं दिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बासौली गांव से कई छात्र डीआईओएस दफ्तर पहुंचे। आरोप लगाया के इंटर कॉलेज में उन्हें दाखिला नहीं दिया जा रहा है, जबकि उसी स्कूल के छात्र हैं। इस कारण उनके साथ-साथ परिवार के लोगों में भी टेंशन हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के गांव बासौली में छात्रों को कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक की कक्षा में दाखिले के लिए भटकना पड़ रहा है। दाखिले का समय निकलने की बात कर उन्हें स्कूल से निकाल दिया। छात्रों ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक से आदेश के बाद दाखिला देने की बात कही थी। इसके बाद छात्र डीआईओएस दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपनी पीड़ा बताई। छात्रों ने कहा यदि कॉलेज नें दाखिला नहीं मिला तो उनका भविष्य खराब हो जाएगा। अन्य किसी भी जगह उन्हें दाखिला नहीं मिल पाएगा। एक वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा। जबकि वह स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। डीआईओएस पीके मिश्रा ने उनकी समस्या सुनीं। कहा 15 मई तक दाखिले होंगे। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्कूल के प्रधानाचार्य को इसके लिए निर्देशित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें