बड़ौत (बागपत)। जैन मुनि संघ का नगर पहुंचने पर जैन श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और दिल्ली रोड स्थित आचार्य धर्म सागर साधुवृत्ति आश्रम से उन्हें विशाल जलूस के साथ जैन अतिथि भवन लाया गया। यहां पर धर्मसभा का आयोजन हुआ।
जैन संत विघ्संत सागर, मुनि बनिजयेश सागर, मुनि विश्व सूर्य सागर तथा क्षुल्लक विश्वोत्तर सागर का नगर पहुंचने पर स्वागत किया । उन्हें जुलूस के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से अतिथि भवन लगाया। पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने भी उनका स्वागत किया। जैन संतों का जगह-जगह जैन श्रद्धालुओं ने आरती और पाद प्रक्षालन किया। अतिथि भवन में धर्मसभा मेें विजयेश सागर महाराज ने कहा कि मुनि विहर्ष सागर का आशीर्वाद और संदेश लेकर हम यहां आए हैं और मुनि का 11 मई को बड़ौत में आगमन होगा।
मुनि विघ्संत सागर महाराज ने कहा कि समिति का निर्माण लेकर जो चैत्यवृक्ष मंदिर का शिलान्यास किया जा रहा है, उसमें 108 भगवान की मूर्ति स्थापित होगी। यह ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने 13 को होने वाले शिलान्यास समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। संचालन कर रहे डॉ. श्रेयांश कुमार जैन ने बताया कि जैन छोटा मंदिर में एक चैत्यवृक्ष मंदिर, मां पदमावती का विशाल और भव्य मंदिर निर्माण होगा। समाज के मंत्री अतुल जैन ने बताया कि चैतत्य वृक्ष वेदिका बनवाने का सौभाग्य सिम्मी जैन और अजय जैन को तथा मंदिर का शिखर बनाने का सौभाग्य नरेश चंद जैन और पंकज जैन को तथा मुख्य द्वार बनाने का सौभाग्य सुभाष चंद जैन को प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर प्रवीण जैन, नवीन जैन, धनेंद्र जैन, प्रदीप जैन, सतीश चंद जैन, राकेश, अनुज जैन, श्रीचंद जैन, आनंद, सुनील जैन उपस्थित रहे।