बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में रविवार को उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकारिणी ने कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित मांत्र पत्र प्रांतीय अध्यक्ष कमलदीप यादव और प्रांतीय महामंत्री जयप्रकाश मौर्य को सौंपा। इसमें कार्यालय भवन के निर्माण, कनिष्ठ कर्मचारियों को अतिरिक्त सुविधाएं, 50 प्रतिशत कोटे के आधार पर वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर पदोन्नति की मांग रखी। दोनों पदाधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसकी अध्यक्षता गजेंद्र सिंह तोमर ने की। संचालन मोहम्मद दिलशाद अंसारी ने किया। इसमें चौधरी सेलकराम, गजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, विपिन राठी, अनिल तिवारी, सुधीर कुमार, संदीप धामा, जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्याय, देशपाल सिंह, सन्नी कुमार, गिरवर सिंह, उपेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह यादव, वसीम राजा, विजय सिंह, गज्ञैरव, अखिल शुक्ला, अरविंद यादव, मनोज तिवारी कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।