अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। क्षेत्र के विद्यालयों का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने कक्षा 12 में वंशिका 79.6 प्रतिशत, सोनम ने 78.4 प्रतिशत, शिल्पा ने 77.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में श्रीसंत 87.5 प्रतिशत, अंजलि ने 87.16 प्रतिशत, सुमित 84.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अनुज शर्मा, संजीव शर्मा, पवन शर्मा, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र पंवार एडवोकेट, श्यामवीर, बॉबी शर्मा आदि ने खुशी व्यक्त की। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू कौशिक ने बताया कि इंटर में प्रिया ने 83.6 प्रतिशत, प्राची मित्तल 82.2 प्रतिशत, निशा ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में सोनम रानी ने 86.3 प्रतिशत, मुस्कान 84.6 प्रतिशत, नेहा पांचाल 82.8 अंक प्राप्त प्राप्त किया। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर ने बताया इंटर में प्रशांत ने 79.8 प्रतिशत, सौरव गांगुली ने 79.2 प्रतिशत, हितैष कुमार ने 77.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल में अक्षय भारद्वाज 88.66 प्रतिशत, लखन सिंह ने 81 प्रतिशत और हिमांशु वर्मा ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
मेधावियों को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
बिनौली। यूपी बोर्ड इंटर और हाईस्कूल का रविवार को परिणाम घोषित हुआ। ग्वाली खेड़ा के चौधरी दिलीप सिंह इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में पंजीकृत सभी 77 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में शुभम भारद्वाज ने 90.5 अंक प्राप्त किए। इंटर में पंजीकृत 126 में से 102 छात्र प्रथम श्रेणी और 24 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल और इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्कूल प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, महासचिव रवि पंवार, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. राजीव गुप्ता, देशपाल सिंह, ममतेश मोघा, नीतू राणा, मनीष कुमार ने मिठाई खिलाकर साधुवाद दिया।
अच्छे अंक आने पर कॉलेज में किया गया हर्ष व्यक्त
बागपत/दोघट/अमीनगर सराय। श्री यमुना इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया इंटर में केशव शर्मा ने 80.4, खुशबू तेवतिया ने 80.2, मुस्कान शर्मा ने 76.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में मनीष चौधरी ने 84.5, सिमरन ने 83.1, समाइला ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर का रिजल्ट 99.6 और हाईस्कूल का 83.6 प्रतिशत रहा। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा कीर्ति ने 86 प्रतिशत, नीरज देशवाल ने 85, ऋतिक देशवाल ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक देवेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए गए है। इस दौरान आनंद छिल्लर, संजीव कुमार, सत्येंद्र सिंह, सुरेश ने खुशी जताई। जय जवान जय किसान हायर सेकेंडरी में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें शब नूर ने 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को टॉप किया। इस दौरान प्रधानाचार्य जगत सिंह ढाका, प्रबंधक इंद्रपाल सिंह मलिक ने उत्तीर्ण हुए छात्रों को सम्मानित किया।