फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित पढ़ाई से सफलता के आसमान पर अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शहर के अनुराग मलिक ने हाईस्कूल में 92 अंक प्राप्त कर बागपत टॉप किया। अनुराग के पिता बिजली का सामान बेचने की दुकान चलाते हैं। अनुराग ने कहा कि वह आईएएस बनना चाहता है। परिवार से उसे पढ़ाई की प्रेरणा मिली। पढ़ाई में शिक्षकों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र अनुराग मलिक पुत्र प्रमोद मलिक आईएएस बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर टेंशन नहीं लेनी चाहिए। बल्कि योजनाबद्ध तरीके से विषय वार कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें। इससे आप परीक्षा के अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। अनुराग के पिता प्रमोद मलिक की छपरौली रोड पर बिजली के सामान की दुकान है। अनुराग के रिजल्ट पर माता पारुल मलिक, दादी प्रेमवती और भाई अनुभव मलिक ने हर्ष जताया। अनुराग ने कहा कि परिवार के सहयोग से ही उसे कामयाबी मिली है।
विज्ञापन


हाईस्कूल जनपद टॉपर अनुराग मलिक
विषय अंक
हिंदी 92
अंग्रेजी 92
गणित 100
साइंस 90
सोशल साइंस 88
कला 90

इंटरमीडिएट जनपद टॉपर अंजलि
विषय अंक
हिंदी 82
अंग्रेजी 86
गणित 98
भौतिक विज्ञान 89
रसायन विज्ञान 90

इंटरमीडिएट जनपद टॉपर तनिशा
विषय अंक
हिंदी 86
अंग्रेजी 83
गणित 96
भौतिक विज्ञान 90
रसायन विज्ञान 90
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें