बागपत। दिगंबर जैन पालीटेक्निक के छात्रों ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के बाबू का घेराव किया। बताया कि छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा छात्रवृत्ति नहीं मिली तो कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे।
सोमवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के दफ्तर में दिगंबर जैन पालीटेक्निक प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद बाबू का घेराव किया। बताया कि न तो उन्हें छात्रवृत्ति मिली और न ही प्रतिपूर्ति शुल्क मिला है। जबकि कुछ छात्रों के खातों में धनराशि पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि वह बेहद गरीब छात्र है। छात्रों ने कहा जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इसमें मनोज कुमार, सुमित कुमार, प्रवेश यादव, शुभम कश्यप, अनुपम, मनीष, विपिन मौजूद रहे।