फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने होली मिलन कार्यक्रम में मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत/ बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

नगर व क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में बृहस्पतिवार को होली मिलन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई।
जेपी पब्लिक स्कूल में होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर गौरव शर्मा और शरण शर्मा ने किया। स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया । चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में संस्था के अध्यक्ष डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बच्चों को होली धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। किडजी प्ले स्कूल में डायरेक्टर योगेश गुप्ता और ममता गुप्ता ने होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने धूमधाम से होली मनाई।
विज्ञापन

बिनौली क्षेत्र के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना, ओमेगा वर्ल्ड स्कूल तितरौदा, चौधरी दिलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वाली खेड़ा, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढेड़ा, पर्ल ग्लोबल एकेडमी फजलपुर, जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली, एमजेएम पब्लिक स्कूल जिवाना, मदर पब्लिक स्कूल पिचौकरा, ग्रीन जूनियर हाईस्कूल बिनौली में भी होली पर यज्ञ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें