फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की टूटी दीवार के निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल की टूटी दीवार के निर्माण की मांग
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड पर पूर्वी यमन नहर के पुल की दीवार टूटने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। इससे क्षुब्ध लोगों ने प्रदर्शन कर दीवार के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

कोताना रोड पूर्वी यमन नहर पुल के पास लोग एकत्रित हुए और सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पुल की दीवार को एक ट्रक ने तोड़ दिया था। विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रक चालक से इसका खर्चा भी ले लिया गया था लेकिन अभी तक यह दीवार नहीं बनाई गई। इससे बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पुल की दीवार नहीं बनवाई तो वे सिंचाई विभाग के खिलाफ धरना देंगे। इनमें खालिद, धीरज, रणवीर, अमित, शौकीन, विपिन, नफीस आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें