बागपत। जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं मिलने के कारण प्रसव कराने के लिए महिला को लेकर पहुंचे परिवार ने हंगामा किया। बाद में महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। शहर के के पुराना कस्बा के मदरसे के हाफिज अहमद ने बताया वह अपनी पत्नी शबा को जिला अस्पताल लेकर गया, लेकिन वहां महिला चिकित्सक नहीं मिली। अस्पताल के स्टाफ ने सीएचसी भेज दिया। वहां भी महिला को चिकित्सा सुविधा नहीं मिली। वहां के स्टाफ ने दोबारा महिला को जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई गई। पीड़ितों ने हंगामा किया, इसके बाद एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। आरोप है कि कई दिन तक उन्हें अस्पताल के चक्कर कटवाए गए हैं।
दूसरी तरफ जिला अस्पताल में ट्रायल पर पार्किंग व्यवस्था शुरू की। ठेकेदार सुरेंद्र चौहान का कहना है कि बुधवार से ट्रायल शुरू किया गया है। उधर, पहले दिन यहां पहुंचे लोग पार्किंग शुल्क मांगने पर झगड़ते भी दिखे।