फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में स्वयं सेवकों ने किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक महाविद्यालय बड़ौत की रासेयो द्वितीय इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया।
एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साधना तोमर के निर्देशन स्वयंसेवकों ने प्रथम सत्र में श्रमदान किया। द्वितीय सत्र में बाल्मीकि बस्ती मेें पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। तृतीय सत्र में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर हुई संगोष्ठी मेें विचार रखें। शिविर को सफल बनाने में राज कुमार, विनोद भारद्वाज, शिखा, फरहीन, सोनिया, मोनिका, नितिक्षा, मीना, काजल, नेहा, आकांक्षा, शिवानी, कोमल, शिखा, तनु का योगदान रहा। उधर इसी कॉलेज के डायट प्रांगण मेें चल रहे रासेयो तृतीय इकाई के सात दिवसीय शिविर का धूमधाम से समापन हो गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हीरालाल ने स्वयंसेवकों को सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद त्यागी, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. अनिल कुमार ने शिविर में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत भी किएं। इसमें अजय गंगवार, प्रमोद, रवि, सौरभ, कपिल, धर्मेंद्र, रमाकांत आदि का योगदान रहा।
कॉलेज के रासेयो चतुर्थ इकाई के चल रहे सात दिवसीय का भी बुधवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ अरविंद के समक्ष सात दिन तक चले शिविर में कराई प्रतिक्रियाओं की रिपोर्ट प्रस्तुति की। छात्राओं ने देशभक्ति, सामाजिक कुरीतियों में दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम प्रस्तुत किएं। मुख्य अतिथियों डॉ. अरविंद और डॉ. अशोक ने स्वयंसेवकों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। इसमें साक्षी, संगीता, प्रीति, रूबी, ममता, स्वेता, भावना, प्रिया, उषा, अनिता, पिंकी, डॉ. साधना तोमर, डॉ. हरीश कुमार, राज कुमार, अलका, अंजलि, निर्दोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रासेयो की प्रथम इकाई के चौथे और अंतिम एक - दिवसीय शिविर का शुभारंभ बडौली रोड स्थित पार्श्वनाथ मंदिर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन के निर्देशन में हुआ। प्रथम सत्र मेें स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर मेें साफ-सफाई एवं पेड-पौधों में पानी देकर श्रमदान किया। द्वितीय सत्र मेें कौशल विकास कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों को बेकार पड़ी वस्तुओं को साज सज्जा कर सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया। इसमें कोमल, प्राची जैन, प्रिया कॉलेज, लायबा, तनुष्का, अंशिका, विदुषी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें