फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%प्लीज छोड़ दीजिए, जल्दी में था हेलमेट भूल गया’

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग को लेकर अमर उजाला की मुहिम रंग लाने लगी है। एसपी जय प्रकाश के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर चेकिंग अभियान शुरू किया। बगैर हेलमेट पकड़े जाने पर बाइक सवारों ने अजब-गजब बहाने भी बनाए।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी जय प्रकाश ने ट्रैफिक पुलिस को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि जागरूकता के लिए राष्ट्र वंदना चौक पर अभियान चलाया। बगैर हेलमेट पकड़े गए लोगों ने अलग-अलग बहाने बनाए। किसी ने कहा कि वह पहली बार बाइक लेकर निकले हैं। किसी ने कहा कि वह पहली बार बगैर हेलमेट बाइक चला रहे हैं, भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे। किसी ने कहा कि वह जल्दी में थे, इसलिए भूल गए। करीब एक घंटे तक यहां पर अभियान चलाया। 14 बाइक सवारों के चालान काटे, जिनके पास हेलमेट नहीं था। ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर भी सख्ती की। इसके अलावा बेतरतीब तरीके से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा गया।


खुद की जान के लिए मुसीबत
बागपत। गड्ढ़ों वाली सड़क से ट्रिपल राइडिंग कर जान को खतरे में डालने जैसा है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कई ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिनमें ट्रिपल राइडिंग और गड्ढे वजह बनें। कासिमपुर खेड़ी में युवक की मौत हो गई थी। टीएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें