दाहा (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया । इसमें प्रधानाचार्य सुक्रम पाल सिंह ने बताया कि 2017 में आर्यवीर दल की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई। अलीगढ़ में इसका परिणाम घोषित किया। इसमें विद्यालय के छात्र रीतिक पुत्र बृजपाल, अंकित पुत्र देशपाल ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसमें प्रबंधक देवेंद्र सिंह, आनंद छिल्लर, देशपाल, राजीव कुमार, सतीश कुमार, बालिस्टर शर्मा, सीमा देवी मौजूद रहे।