बागपत। देहाती फिल्मों के कलाकार कृष्णपाल उर्फ घोल्लू ने कहा स्मार्ट फोन और इंटरनेट ने देहाती फिल्मों के चलन पर बट्टा लगा दिया है। इससे देहात की प्रतिभाएं दम तोड़ती जा रही है।
शहर के सिसाना रोड पर कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब से आठ-दस साल पहले देहाती फिल्में जिला ही नहीं कई प्रदेशों में धूम मचा रही हैं। इसको चाव से देखा जाता है। किसी भी तरह की अश्लीलता नहीं होती है, केवल मनोरंजन होता है। अब स्मार्ट फोन और इंटरनेट ने देहाती फिल्मों पर प्रतिबंध सा लगा दिया है। कई वर्षों से जिले में शूटिंग तक नहीं हुई है, क्योंकि कलाकारों का इससे खर्च नहीं निकल पा रहा है। उनकी फिल्म घोल्हू का बिहा, घोल्हू का गोणा, खलबली सहित दर्जनों फिल्मों में मुख्य किरदार में रहा है। अब उनका एक सीरियल %हम है कमाल के’ और एक फिल्म हास्य फिल्म %वन टू थ्री बच्चा फ्री’ आने वाली है। उनके साथ राकेश चौहान और योगेश प्रधान मौजूद रहे।