फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों का धरना दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर तहसील में संग्रह अमीनों का धरना जा रहा।
तहसील में संग्रह अमीन कार्य का बहिष्कार कर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे। उन्होंने कहा सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ देने संबंधी व्यवस्थाओं सेवा नियमावली में की जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन बढ़ाया जाए। राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों के दृष्टिमत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाए। वसूली में वृद्धि के लिए पर्यवेक्षक की जवाबदेही के मानदंड बनाए जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए। पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ दिए जाए। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता स्वीकृत किया जाए। संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। राजस्व संहिता 2006 के अनुरूप वसूली प्रपत्रों को उपलब्ध कराया जाए और विभागीय कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए। संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूति का प्राविधान समाप्त किया जाए। उप जिलाधिकारी स्तर पर मासिक और डीएम स्तर पर तिमाही बैठक संघ के साथ अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने इन मांगों से युक्त पत्र एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर रणवीर सिंह, रामपाल सिंह, राजपाल सिंह, पंकज शर्मा, राजेंद्र सोम, नेमचंद, अजीत सिंह, आदेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें