फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने शांतिनगर मोहल्ले का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नाले में गोबर और कूड़ा डालने की शिकायत पर नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा पालिका कर्मचारियों के साथ शांति नगर मोहल्ले में पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने कूड़ा डालने वाले 11 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेयरमैन अमित राणा वार्ड सभासद नगेंद्र तोमर, सफाई निरीक्षक पोपीन व अन्य कर्मचारियों के साथ शांति नगर मोहल्ले में निकलने वाले नाले पर पहुंचे और उसका निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि नाले में कुछ लोग कूड़ा और गोबर डालते हैं। इससे नाले में गंदगी के चलते मच्छर और दुर्गंध पैदा हो रही है और वहां के लोग परेशान है। उन्होंने मौके पर ही 11 ऐसे लोगों को चिन्हित किया, जो उसमें कूड़ा डालते हैं। उन्होंने सफाई निरीक्षक को इन लोगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मोहल्ले के लोगों से स्पष्ट कहा कि यदि नाले में गोबर या कूड़ा डाला तो उनके लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में वे नगर पालिका का सहयोग करें और नगर पालिका उनका साथ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें