फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवान की बीमारी से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से सीआरपीएफ के हैड कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन

दोघट (बागपत)।
सीआरपीएफ के हैड कांस्टेबल की रायपुर छत्तीसगढ़ में बीमारी के कारण मौत हो गई। बुधवार को शव पैतृक गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

मृतक रोहताश (45) पुत्र रणधीर गांगनौली गांव का रहने वाला था। वह हाल में रायपुर छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में हैड कांस्टेबल पद पर तैनात था। वह कई माह से बीमार चल रहा था। एक सप्ताह पहले अधिकारियों ने गांगनौली गांव में उसके परिजनों को सूचना दी रोहताश की हालत बिगड़ती जा रही है। मंगलवार को जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई । बुधवार की सुबह चार बजे उसका शव पैतृक गांव गांगनौली पहुंचा। सैनिक सम्मान के साथ उसके शव का अंतिम संस्कार किया। शव को मुखाग्नि बड़े बेटे रोहित ने दी। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस परिवार में पिता रणधीर, मां कलावती, पत्नी मिथलेश, बेटी पूजा, टिवंकल, बेटा रोहित और मोहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें