फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली कुतों ने हिरण को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ावद गांव के जंगल में रविवार की तड़के जंगली कुत्तों ने एक हिरन को नोंचकर मार दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने कुत्तों को भगाया और सूचना वन अफसरों को दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के घंटों बाद भी कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

गांव के जंगल में गुराना उधम का नलकूप है। रविवार की सुबह उधम और मोनू खेत मेें काम करने पहुंचे तो कुछ जंगली कुत्ते वहां पर पड़े एक हिरन को नोंच रहे थे। लाठी-डंडे़ की मदद से उन्होंने वहां से कुत्तों को भगाया और इसकी सूचना वन रेंजर राजपाल सिंह को दी। आरोप है कि सूचना के घंटों बाद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। समय पर उपचार न मिलने के कारण हिरन ने दम तोड़ दिया। सूचना पर काफी संख्या मेें लोग मौके पर पहुंचे और वन अफसरों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने कहा सूचना मिलते ही इसकी जानकारी वन अफसरों को दे दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। वन रेंजर राजपाल सिंह ने कहा वन कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें