फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में छपरौली के पहलवानों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। मध्य प्रदेश के इंदौर में 62वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2017 में छपरौली के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। पहलवानों के प्रदर्शन से अखाड़े में खुशी का माहौल है। साथी पहलवानों ने रविवार को अखाडे़ में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र उर्फ भूरा ने बताया कि 57 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में मयंक चौधरी ने कांस्य पदक और 67 किलोग्राम ग्रीको रोमन शैली में मनोज कुमार ने कांस्य पदक झटका। दोनों पहलवान इससे पूर्व भी दर्जनों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। स्वागत करने वालों में जिला कुश्ती फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल खलीफा, राजीव तोमर प्रहलाद पहलवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें