तीरंदाज श्रद्धा विवि गेम के लिए चयनित
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी चरण इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन फॉर वूमैन बड़ौत की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा और तीरंदाज श्रद्धा का विश्वविद्यालय गेम के लिए चयन हुआ है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य ने बताया कि कॉलेज गेम कमेटी ने विवि में होने वाले गेम के लिए तीरंदाज श्रद्धा का चयन किया है। वह लूंब निवासी ओमवीर सिंह की बेटी है। छात्रा को 70 मीटर रिर्कव तीरंदाज प्रतियोगिता के लिए चयन किया । 27 नवंबर को चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ में प्रतियोगिता होगा। इसके बाद छात्रा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेगी। उसके चयन होने के बाद कॉलेज में मिठाई बांटी। इस मौके पर श्वेता राठी, रेखा जैन, निखिल, दीपक, विकास सिवाच, राहुल, विजय कुमार, अरुण, अनुज, अजीत प्रसाद जैन, जैनेंद्र, जयवीर आदि रहे।