बागपत। विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने डायबिटीज ग्लोबल वॉक का आयोजन किया । इसका शुभारंभ डीएम भवानी सिंह खंगारौत किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को मधुमेह रोग से बचाव के उपाय बताए।
मंगलवार को एसपीआरसी कॉलेज में विश्व मधुमेह दिवस पर डायबिटीज ग्लोबल वॉक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि शुगर का प्रकोप बढ़ रहा है। हर पांचवां व्यक्ति इस रोग से ग्रस्त है। इसमें मीठा जहर का काम करता है। कम से कम मिठाई का सेवन करना चाहिए और फलों को रूटीन का आहार बनाए। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। समय और शाम के समय पैदल जरूर चलना चाहिए। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे शारीरिक और मानसिकता स्थिति मजबूत रहती है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस पर जिला अस्पताल में डायबिटीज जांच शिविर लगाया गया है, इसमें नागरिकों की शुगर की जांच कर दवा दी। एसपीआरसी कॉलेज से राष्ट्रवंदना चौक तक जागरूकता रैली निकाली। स्लोगन के माध्यम से उपाय बताए गए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और कॉलेज के शिक्षक मौजूद रहे।
मधुमेह दिवस पर 160 लोगों के रक्त की हुई जांच
अग्रवाल मंडी टटीरी। विश्व मधुमेह दिवस पर वेणु नेत्र चिकित्सा केंद्र पर रक्त जांच शिविर का आयोजन किया । इसमें 106 लोगों की जांच की। शिविर का शुभारंभ अभिमन्यु गुप्ता ने किया। पंकज गुप्ता ने कहा मधुमेह से योग द्वारा छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें सचिन सिंघल, दीपक गोयल, राकेश जैन, राजीव गोयल, डॉ. रामलाल, गगन गुप्ता, अतुल जिंदल, डॉ. दीपक शर्मा, आशीष गोयल, मनोज गुप्ता का सहयोग रहा।