फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी हटवाने के लिए लगवाई जा रही सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव से ड्यूटी हटवाने के लिए जिले के सिफारिशों का दौर शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारियों से फोन कराकर सिफारिशें करवाई जा रही है। कोई नेता से फोन करा रहा है तो किसी ने अफसर की सिफारिश लगवाई है। कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी गाजियाबाद में ड्यूटी लगाने से हो रही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में 26 नवंबर को दूसरे चरण में नगर निकाय के लिए मतदान है। जिले से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की तैनाती गाजियाबाद के लिए की । गाजियाबाद से ड्यूटी के हटवाने के लिए कर्मचारियों ने सेटिंग करनी शुरू कर दी। नेताओं से लेकर संगठन के लोगों से सिफारिशें लगवाई जा रही है। कोई बेटी के बीमार होनी की बात कह रहा है तो कोई चचेरे भाई के अस्पताल में भर्ती होने की। शादी होने की बातें भी अफसरों से कहीं जा रही है। यह हाल अधिकतर विभागों का है। सबसे ज्यादा सिफारिशें महिला कर्मचारियों के लिए पहुंच रही है। बीएसए योगराज सिंह का कहना है कि कर्मचारी सिफारिश के के लिए कॉल कर रहे हैं, लेकिन ड्यूटी की प्रक्रिया ऑनलाइन है।

महिला शिक्षिकाओं की ड्यूटी हटाने की मांग
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव और महामंत्री राज कुमार शर्मा ने बीएसए से महिला शिक्षिकाओं को गाजियाबाद में लगने वाली ड्यूटी से हटाने की मांग की है। उनके स्थान पर पुरुष कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजा जाए। गाजियाबाद में महिला कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें