चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर गांव में चौधरी हर लाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ समाजसेवी मनु पाल बंसल ने किया।
इस दौरान 16 सौ मीटर दौड़ में सागर ढिकौली प्रथम, विपिन शर्मा खट्टा प्रहलादपुर द्वितीय और गुलशन तृतीय रहा। आठ सौ मीटर दौड़ में गोलू ढ़िकौली प्रथम, रिजवान रोशनगढ़ द्वितीय और संदीप पिलाना तृतीय रहा। चार सौ मीटर में युवराज पिलाना प्रथम, गोविंद बड़ौत द्वितीय और आशीष रोशनगढ़ तृतीय रहा। दो सौ मीटर में दानिश प्रथम, नौशाद द्वितीय और सनी ढाका तृतीय रहा। एक सौ मीटर में अंकित प्रथम, गौरव द्वितीय और अनुराग तृतीय रहा। रिले दौड़ में पिलाना प्रथम, रोशनगढ़ द्वितीय और पिलाना द्वितीय टीम तृतीय रही। इसकी अध्यक्षता डॉ. गजराज सिंह ने की। संचालन ठाकुर विशाल दाहिमा ने किया । इसके आयोजन में ट्रस्ट चेयरमैन रणबीर चौधरी सुमित प्रधान, शेरसिंह गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, आदेश, अतेंद्र खैला, ऋषि, सचिन बंसल, अभिजीत शर्मा, अंकित, सुधीर, अंकुश, दीपक का सहयोग रहा।