फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के दादरी गांव के जंगल में रविवार को दोपहर के समय ट्रैक्टर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। मृतक मुकीम पुत्र अब्बास जनपद मुजफ्फरनगर के मदवाड़ा गांव का रहने वाला था। उसने दादरी गांव निवासी बिशंबर के खेत में खड़े नीम के पेड़ को काटने का ठेका लिया । रविवार को वह अपने मजदूरों के साथ नीम के पेड़ को काटकर अपनी ट्रैक्टर ट्राली में लादकर चला था कि बीच रास्ते में खेत स्वामी का ट्रैक्टर खड़ा था तो वह ट्रैक्टर से उतरकर खेत स्वामी के ट्रैक्टर को रास्ते से हटाकर अपने लिए रास्ता कर था, तभी ट्रैक्टर एक गहरी खाई में पलट गया, इसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक मुकीम की मौत हो गई। इस दौरान खेतों में आसपास काम कर रहे लोगों ने किसी तरह से उसके शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। सूचना पर मृतक के मुकीम के परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें