फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना दफ्तर पर आंगनबाडिय़ों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आंगनबाड़ी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। सोमवार को परियोजना दफ्तर पर प्रदर्शन किया। पोषाहार को उठने नहीं दिया। विभागीय अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर रणनीति बनाई। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले 16 दिन से आंगनबाड़ियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। बच्चों को पोषाहार नहीं मिल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़े हैं। परियोजना दफ्तरों पर धरना जारी है। मंगलवार को बागपत परियोजना कार्यालय पर क्षेत्र की आंगनबाड़ियों ने कब्जा जमा लिया। आंगनबाड़ी अधिकारियों की कुर्सी पर बैठ गई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। चेतावनी दी जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने कहा कि अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे। इसमें मंडल सचिव सुनीता रंगा, जिला उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, कलावती, सुषमा, सुमन, सुनीता, कोमल, सुदेश, सविता, उर्मिला, शर्मिष्ठा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें