फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर ने भाला फेंक में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। शाहजहांपुर में हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मूक बधिर प्रतियोगिता में भाला फेंक स्पर्धा में सिंघावली अहीर के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ी के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

तीन से पांच नवंबर तक शाहजहांपुर में सातवीं उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय मूक बधिर प्रतियोगिता चली। इसमें भाला फेंक स्पर्धा में सिंघावली अहीर निवासी अंकित यादव ने 44 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। मंगलवार को गांव में लौटने पर खिलाड़ी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया । कोच दीपक यादव ने बताया कि अंकित इससे पहले भी कई प्रतियोगिता में पदक जीतकर बागपत का नाम रोशन कर चुका है। दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय मूक बधिर प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तरफ से भाला फेंक स्पर्धा में भाग लेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें