फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ फजलपुर की काजल ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज, फजलपुर सुंदर नगर मेें चल रही तीन दिवसीय हरवंश लाल मेमोरियल एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को एथलेटिक्स मुकाबलों में फजलपुर सुंदर नगर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक की स्पर्धाएं हुई। प्रतियोगिता की 800 मीटर दौड़ मेें काजल फजलपुर प्रथम, निकी द्वितीय और तनुराया तेड़ा तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में गुलशन तेड़ा प्रथम, मनीषा द्वितीय और मोनिका फजलपुर तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में रितिका जिवाना प्रथम, तनु टटीरी द्वितीय और शिवानी गावड़ी तृतीय रही। गोला फेंक में निशा प्रथम, दीपाक्षी फजलपुर द्वितीय और अन्नु पंवार तेड़ा तृतीय रही। ऊंची कूद मेें पूजा फजलपुर प्रथम, पिंकी पलड़ी द्वितीय और मुस्कान फजलपुर और संजना टटीरी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजक नरेश वर्मा ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता में रेफरी मुकेश कुमार, गिरवर सिंह, विशाल राय, सतेंद्र भारद्वाज, बीएल मौर्य रहे। संचालन जयभगवान सिंह ने किया। प्रतियोगिता में प्रबंधक मास्टर रामकिशन सिंह, प्रधानाचार्य सपना शर्मा, धर्मपाल सिंह, सूरजभान, ग्राम प्रधान बाबी पंडित, राजवीर सिंह, बलजीत सिंह, आजाद सिंह, ईश्वर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें