फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषित हवा में जी रहे हैं 90 प्रतिशत लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में सोमवार को बिगड़ते पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया । इसमें स्कूली बच्चों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ डायरेक्टर अनुराग जैन और चारू जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर और स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर किया। संगोष्ठी में डायरेक्टर अनुराग जैन ने कहा कि आज लोग अपने निजी स्वार्थ के चलते क्षेत्र में पेड़ों का अवैध कटान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत के 90 प्रतिशत लोग प्रदूषित हवा मेें जीवन व्यापन कर रहे हैं और प्रत्येक 10 में से एक व्यक्ति की मौत इन्हीं कारणों से हो रही है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। संचालन निर्दोष शर्मा ने किया। इसमें गौरव शर्मा, दीपक, धीरज, भगत सिंह, मंजू मलिक, रजत कौशिक, पवन कुमार, नवनीत कुमार, विजय कुमार, धर्मेंद्र, मोनू, रजत कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें